फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 206 लोगों पर कार्रवाई

विज्ञापन
ब्रीथ एनालाइजर को मुंह में लगाकर शराब पीने की जांच करती पीटीओ। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। परिवहन विभाग यातायात नियमों को लेकर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। शराब के नशे में वाहन चलाने, तेज स्पीड व सीट बेल्ट न लगाने वाले 226 लोगों का चालान कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। पीटीओ रेहाना बानो ने बताया कि शराब पीकर गाड़ी चला रहे 206 चालकों पर कार्रवाई हुई। इसके अलावा ओवर स्पीड और सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 20 पर कार्रवाई की गई है। नियमों की अनदेखी करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर जागरूक किया जा रहा है। सड़कों पर बेतरतीब तरीके से गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि दो माह में करीब पांच हजार से ज्यादा चालान किए गए। जिसमें ओवर स्पीड, बगैर सीट बेल्टव हेलमेट, मानक पूरे नहीं होना शामिल हैं। अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। जो लोग नियमों को नहीं मानेंगे, उनकी गाड़ी सीज की जा सकती है। एआरटीओ अशोक कुमार ने बताया कि दो माह में पांच हजार चालान और 50 लाख के करीब जुर्माना वसूला गया है। प्रतिदिन अधिकारी अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें