फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किसान पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 23 Jul 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। सिखरना गांव में जमीन के विवाद का जिलाधिकारी की ओर से निस्तारण करवाने के 15 घंटे बाद एक गुट के लोगों ने किसान जयप्रकाश पर जानलेवा हमला कर दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने दो आरोपियों श्रीकृष्ण व राजू को गिरफ्तार किया है। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस आसपास के गांवों में दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने टीम के साथ मंगलवार को अयाना-बीझलपुर मार्ग की सिखरना मोड़ के पास से सिखरना निवासी श्रीकृष्ण उर्फ कद्दू व राजू उर्फ सुंदरम को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों ने शुक्रवार की सुबह साथियों के साथ मिलकर गांव के ही जयप्रकाश सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया था। मामले में शनिवार को जयप्रकाश के भाई नरेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन

इसमें बताया कि शुक्रवार सुबह भाई जयप्रकाश गांव में मजदूर करने के लिए गया था। गांव में घात लगाए बैठे गांव के राघवेंद्र सिंह, हीरेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण उर्फ कद्दू, राजू उर्फ सुंदरम, शिवम, धर्मेंद्र, राजवर्धन, हर्षवर्धन व दो अन्य लोगों ने भाई को जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया था। परिजनों के पहुंचने पर आरोपी उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए थे।
थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। पूर्व में आरोपी हर्षवर्धन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। शेष आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें