फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के फांसी लगाने पर भाई ने भी दी जान

विज्ञापन
अमन की फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल/मुरादगंज (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के पूठा में बुधवार देर रात एक युवती ने फांसी लगा ली। घटना की जानकारी फरीदाबाद में रह कर नौकरी कर रहे भाई को हुई तो सदमे में उसने भी फांसी लगा ली। एक साथ दो मौतें होने से परिजनों में कोहराम मचा रहा। पुलिस जांच में युवती के फांसी लगाने का कारण प्रेम प्रसंग बताया गया है। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पूठा निवासी स्व. रमाकांत की पुत्री मोहिनी (22) और पत्नी सुशीला घर पर अकेली रहती हैं। बेटा अमन (17) फरीदाबाद में रह कर नौकरी कर रहा था। बुधवार देर रात मोहिनी ने फांसी लगा ली। बेटी का शव फांसी पर लटका देख मां सुशीला ने पड़ोसियों को जानकारी दी।
पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची। मां सुशीला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी के मैनपुरी के एक युवक से प्रेम संबंध थे। बुधवार रात युवक घर आया था और शादी करने की बात कही। वह शादी के खिलाफ थीं, इस कारण उसे घर से भगा दिया गया। इसके कुछ देर बाद ही गुस्से में बेटी ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन

बहन की मौत की खबर फरीदाबाद में रह रहे बेटे को दी गई तो उसने भी फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि वह इस शादी के खिलाफ था और बहन के प्रेम प्रसंग के कारण शर्म महसूस करता था। इसी कारण बाहर नौकरी करने चला गया था।
मां ने कहा कि अंदेशा है कि बेटे ने सदमे और लोक लाज के चलते फांसी लगाई है। कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।

मोहिनी की फाइल फोटो- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें