अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की नगर युवा इकाई की
बैठक दिबियापुर स्थित सरस्वती विद्या रिसोर्ट में हुई। इसमें दिबियापुर नगर
कार्यकारिणी का गठन हुआ। साथ ही पांच जुलाई को होने वाले वैश्य महासम्मेलन
को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई।
वैश्य एकता परिषद
के युवा नगर अध्यक्ष ब्रह्मानंद गुप्ता एवं महामंत्री अविनाश पोरवाल ने नगर
कार्यकारिणी का गठन किया। राहुल जैन को कोषाध्यक्ष, आनंद पोरवाल को नगर
प्रभारी, अभिनव विश्नोई ईशू को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रिषी पोरवाल को
उपाध्यक्ष, कन्हैया पोरवाल को उपाध्यक्ष, दीपक गुप्ता को वरिष्ठ मंत्री,
प्रबल पोरवाल को मंत्री, अंकित गुप्ता को मंत्री एवं उत्तम पोरवाल को संगठन
मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
तय हुआ कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.
सुमंत गुप्ता के नेतृत्व में 5 जुलाई को दिबियापुर में होने वाले वैश्य
महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। इसी दिन 21 वैश्य विभूतियों को
सम्मानित भी किया जाएगा। अध्यक्षता कर रहे डॉ. कपिल गुप्ता ने कहा कि
प्रदेश में पत्रकारों के साथ हो रही घटनाओं से कानून व्यवस्था पर
प्रश्नचिह्न लग रहा है।
महिला जिलाध्यक्ष साधना पोरवाल ने महिला
नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूनम पोरवाल, नगर महामंत्री की जिम्मेदारी
ह्रदेश गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी रानी गुप्ता को सौंपी।
प्रदेश
महासचिव डॉ. मनोज पोरवाल, डॉ. हरीबाबू गुप्ता, आदित्य पोरवाल, मुकेश
भारतीय, डॉ. कपिल गुप्ता, रवींद्र पोरवाल, विनोद पोरवाल, उमेश पोरवाल राना,
नरेंद्र चीनी विश्नोई, साधना पोरवाल, राकेश भारतीय, अजय पैराडाइज, अनुराग
अग्रवाल, राजेश पोरवाल भी मौजूद रहे।