फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़ दो लाख का माल ले गए चोर

Mon, 15 Jun 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यनगर में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में रखा लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। पड़ोसियों ने दरवाजा खुला देखा तो गृहस्वामी को सूचना दी। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला आर्यनगर निवासी रमाकांत त्रिवेदी पुत्र मोहनलाल त्रिवेदी दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। घर में उसकी मां अकेली रहती है। दो दिन पूर्व रमाकांत की मां अपने गांव नेपलापुर चली गईं। रविवार की रात चोरों ने मौका पाकर घर के मेनगेट का ताला तोड़ दिया और कमरे में रखी अलमारी से जेवरात समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए।

चोर आंगन में खड़ी बाइक, फ्रिज, सिलेंडर और गृहस्थी का अन्य सामान भी चुरा ले गए। सोमवार की सुबह जब पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो फोन से रमाकांत को सूचना दी। सोमवार की सुबह पहुंचे रमाकांत ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


पीड़ित रमाकांत ने बताया कि चोर करीब दो लाख रुपये का सामान ले गए हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें