सहार(औरैया)। स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज सहार में बुधवार को शिव गंगा बुक बैंक का शुभारंभ किया गया। बुक बैंक से जरूरतमंद छात्रों को मुफ्त किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। बुक बैंक का उद्घाटन कालेज के प्रबंधक अक्षय पांडेय व उप प्रबंधक राजकुमार अवस्थी ने किया।
बुक बैंक प्रभारी रामेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि घर में रखी दो बोरी किताबें वह स्वयं लाए थे। इसके अलावा शिक्षक हरेंद्र कुमार यादव ने 10 पुस्तकें, विपुल कुमार ने 25 पुस्तकें, सरफराज अहमद ने 5 पुस्तकें, राजेश अवस्थी ने दो पुस्तकें, महेंद्र यादव ने 8 पुस्तकें, विमल शर्मा ने 4 पुस्तकें और विकास पांडेय ने दो पुस्तकें दान की है। दिबियापुर निवासी शिक्षक राम किशोर ने आठ और जगदीश चंद्र अग्निहोत्री कालेज सहार के शिक्षक राम साहब चौहान ने 13 पुस्तकें दान की हैं।