फोटो-44-परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद पुलिस बल। संवाद
औरैया। बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन वैकल्पिक विषयों की परीक्षा होने की वजह से चुनिंदा केंद्रों पर ही परीक्षार्थी पेपर देने पहुंचे। दोनों ही पालियों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी शामिल हुए।
सुबह की पाली में जहां कंप्यूटर और व्यावसायिक शिक्षा की परीक्षा हुई। वहीं दूसरी पाली में सिलाई व नागरिक शास्त्र का पेपर हुआ।
सुबह की पाली में हाईस्कूल में कंप्यूटर का पेपर 20 केंद्रों पर हुआ, जिसमें 383 पंजीकृत थे। जिसके सापेक्ष 376 बच्चे उपस्थित रहे। वहीं सुबह की पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 केंद्रों पर हुई। व्यावसायिक शिक्षा के इस पेपर में 190 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसके सापेक्ष 185 बच्चे उपस्थित हुए। दूसरी पाली में हाईस्कूल में सिलाई विषय की परीक्षा दो केंद्रों पर हुई। इसमें पंजीकृत 73 बच्चों के सापेक्ष 71 ने परीक्षा दी।
वहीं इंटरमीडिएट में नागरिक शास्त्र की परीक्षा 56 केंद्रों पर हुई। इसमें 1281 बच्चे पंजीकृत थे। जिसमें से 1215 बच्चों ने परीक्षा दी। डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्या ने बताया कि कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों पर दोनों पालियों में नजर रखी गई है। किसी तरह की अव्यवस्था सामने नहीं आई है। विधिवत परीक्षा को संपन्न कराया गया है।