फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्न पत्रों की कड़ी होगी सुरक्षा, रिकार्डिंग के साथ खोले जाएंगें प्रश्न पत्र

विज्ञापन
फोटो 06 एयूआरपी16- उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण करती टीम - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों का वितरण आठ फरवरी से दिबियापुर जीआईसी से किया जाएगा। प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों पर भेजे जाएंगे। साथ ही परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में खोले जाने वाले प्रश्न पत्रों की कैमरे से रिकार्डिंग भी की जाएगी। परीक्षा के सभी पेपरों की रिकार्डिंग केंद्र व्यवस्थापक तीन महीने तक सुरक्षित रखेंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इसके लिए जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर जोरशोर से तैयारी चल रही है। इस मर्तबा नकल पर अंकुश लगाने के लिए शासन की ओर से कड़े नियम लागू किए गए हैं। इसके तहत परीक्षा के दौरान वायस रिकार्डर व कैमरे से निगरानी की जाएगी। डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों पर नजर रखी जाएगी।
डीआईओएस हृदय नरायण त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को उत्तर पुस्तिकाओं का सभी केंद्रों पर वितरण करा दिया गया है। 8 फरवरी से जीआईसी दिबियापुर से प्रश्न पत्रों का वितरण शुरू किया जाएगा। परीक्षा कक्ष में खोले जाने वाले प्रश्न पत्रों की भी रिकार्डिंग की जाएगी। परीक्षा के सभी पेपरों की रिकार्डिंग की मास्टर कापी को भी केंद्र व्यवस्थापक तीन महीने तक सुरक्षित रखेंगे। खास बात यह है कि परीक्षा केंद्र में आने वाले उड़नदस्ते भी इस रिकार्डिंग को देखेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें हाईस्कूल के 24281 व इंटर के 21888 छात्र-छात्राएं शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें