फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन ने कसी कमर, मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले के पांच ब्लॉक प्रमुखों के लिए आज मतदान होगा। प्रशासन ने मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। शुक्रवार को प्रेक्षक व डीएम ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

अजीतमल, अछल्दा, एरवाकटरा, बिधूना व सहार पांच ब्लॉकों में 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 391 बीडीसी मतदाता करेंगे। मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन शुक्रवार देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा व प्रेक्षक डॉ. अशोक चंद्र ने बिधूना, एरवाकटरा, सहार, अछल्दा व अजीतमल में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

ब्लॉक मतदाता
अजीतमल 75
सहार 86
बिधूना 83
अछल्दा 82
एरवाकटरा 65
---------------------
योग 391
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें