फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेड लाइन के बाद भी शुरू नहीं हो सका हाउस होल्ड सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पांच साल से ज्यादा बीतने के बाद भी हाउस होल्ड सर्वे शुरू नहीं हो सका है। इसके कारण पालिका को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन की ओर से 2014-15 में हाउस होल्ड सर्वे कराया गया था। सर्वे के अनुसार नगरीय क्षेत्र में 14700 आवास बने मिले थे। इस सर्वे के हिसाब से पालिका जलकर, गृहकर व जलमूल्य वसूल करती है। सर्वे पिछले साल 2020-21 में कराया जाना था लेकिन कोरोना के कारण सर्वे शुरू नहीं हो सका। पालिका प्रशासन ने कोरोना का हवाला देकर बोर्ड बैठक में हाउस होल्ड सर्वे एक साल तक टालने की अनुमति ले ली। इसके हिसाब से सर्वे अप्रैल 2021 के बाद शुरू होना था लेकिन पालिका प्रशासन की अनदेखी के कारण ये काम शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

वर्जन
नगरीय निकाय में हाउस होल्ड सर्वे की तैयारियां करनी शुरू कर दी गईं हैं। कोरोना की वजह से देर हुई है। जल्द ही सर्वे शुरू कराया जाएगा।-बलवीर सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें