फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने दूसरी बार बनाया लाखन सिंह को दिबियापुर से चेहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। भाजपा ने जिले की सामान्य सीट दिबियापुर एवं बिधूना पर एक बार फिर से पिछड़ा कार्ड खेला है। दिबियापुर से लाखन सिंह राजपूत एवं बिधूना से रिया शाक्य को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

पिछले चुनाव के बाद से भाजपा ने इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उरई, झांसी आदि जिलों में पिछड़ों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कई अहम फैसले लिए। पिछले चुनाव में भाजपा ने सामान्य सीट दिबियापुर में लाखन सिंह एवं बिधूना में विनय शाक्य को प्रत्याशी बनाया था।
औरैया से सटे जालौन को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले स्वतंत्र देव सिंह को परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया था। वह मंत्रिमंडल में पिछड़ा वर्ग से एक बड़ा चेहरा खे। लेकिन स्वतंत्र देव सिंह को जुलाई 2019 को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया तो मंत्रिमंडल में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।
विज्ञापन

उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मंत्रिमंडल में औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज जिलों, उरई, झांसी आदि में पिछड़ा वर्ग का कोई मंत्री नहीं रह गया था। इसके बाद भाजपा और संघ के प्रिय लाखन सिंह राजपूत को मंत्री बनाकर औरैया एवं आसपास के जिलों में ओबीसी वर्ग का प्रतिनिधित्व दिया गया।
वर्ष 2017 में कन्नौज में भाजपा से पिछड़ा वर्ग के कैलाश राजपूत, अमृतपुर फर्रुखाबाद से सुशील शाक्य, कानपुर देहात के सिकंदरा से अजीत पाल विधायक बने थे। मंत्रिमंडल विस्तार में पिछड़ा वर्ग से अजीत पाल, कानपुर से नीलिमा कटियार एवं औरैया से लाखन सिंह राजपूत को मंत्रिमंडल में शामिल करके वर्ष 2019 में भी भाजपा ने साबित किया था कि वह पिछड़ा वर्ग को ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें