अजीतमल। बाबरपुर-फफूंद मार्ग पर बल्लापुर के पास एक बाइक सवार दंपती को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दंपती बेटे की शादी के कार्ड बांटकर वापस घर लौट रहे थे। सीएचसी में नाजुक हालत देख डॉक्टर ने कानपुर रेफर किया।
कानपुर देहात के कस्बा राजपुर निवासी राजू सिंह के बेटे की अगले माह शादी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच राजू सिंह अपनी पत्नी समुद्री देवी के साथ बाइक से इटावा अपनी ससुराल में बेटे की शादी के कार्ड बांटने गए थे।
सोमवार को दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बाबरपुर- फफूंद मार्ग पर अटसू के आगे बल्लापुर के पास उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर डाॅक्टर ने घायलों को कानपुर रेफर कर दिया।