फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मंडी आए किसान से बाइक सवारों ने की 62 हजार की टप्पेबाजी

Tue, 08 Apr 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मंडी में गेहूं बेचकर लौट रहे किसान को टप्पेबाज चाय पिलाने की बात कहकर दुकान पर ले गए। इसी बीच रास्ते में टप्पेबाजों ने युवक की जेब से 62 हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर युवक व उसके किसान पिता ने टप्पेबाजों की तलाश भी की लेकिन कुछ पता न चला। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
सदर कोतवाली के भरसेन निवासी किसान मुकेश सिंह पुलिस को तहरीर दी। बताया कि रविवार को वह बेटे निखिल के साथ गेहूं बेचने शहर स्थित मंडी समिति आए थे। गेहूं बेचने से मिले 62 हजार रुपये बेटे ने अपनी पैंट की जेब में रख लिए थे। 11:45 बजे के करीब पिता-पुत्र घर जाने के लिए मंडी से बाहर निकले, तभी बाइक सवार दो युवक वहां आए।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि दोनों युवक बेटे को बातों में उलझाकर चाय पिलाने की बात कहकर दुकान पर ले गए। इस पर वह आढ़त से कुछ दूरी पर खड़ी बाइक लेकर चाय की दुकान पर पहुंचा। तब तक बाइक सवार युवक वहां से चले गए। कुछ देर बाद बेटे ने पैंट की जेब देखी तो रुपये गायब थे। इस पर उन दोनों ने बाइक सवारों की तलाश भी लेकिन कुछ पता नहीं चला।
कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मंडी समिति के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बाइक सवार भागते हुए दिखे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें