फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने दुकानदार को पीटा, सामान व नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। दिबियापुर तिराहे पर गुरुवार दोपहर बाइकों से आए छह युवकों ने सरेराह एक दुकानदार को रोक कर मारपीट की। मारपीट के बाद सामान और नकदी लूट कर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के कुदरकोट निवासी दीपक कुमार पुत्र रामऔतार ने बताया कि गुरुवार दोपहर साढ़े 12 बजे वह एक एजेंसी से पेय पदार्थ व अन्य सामान लेकर दिबियापुर तिराहे की ओर आ रहा था। तभी तिराहे के पास बाइक से आए छह युवकों ने गाड़ी रुकवा ली।
आरोप है कि गाड़ी रुकते ही बाइक सवारों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसकी जेब में पड़े 43 हजार रुपये और कुछ सामान लेकर फरार हो गए। घटना का पास में खड़े कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया है। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों में एक की उसने पहचान की है। कोतवाली प्रभारी सुतीज वर्मा ने बताया कि उन्हें तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें