फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से जेवर लूटकर भागे बाइक सवार लुटेरे

विज्ञापन
जेवर लूट का शिकार हुई राजदेवी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
कंचौसी। दिबियापुर थाना क्षेत्र के जमौली गांव में दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरे महिला से जेवर लूटकर भाग निकले। महिला ने परिजनों के साथ कंचौसी चौकी पहुंचकर लूट की तहरीर दी। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

कंचौसी के जमौली गांव निवासी कुंवरलाल की पत्नी राज देवी ने बताया कि वह रविवार सुबह खेत गई थी। इसके बाद वह सुबह दस बजे खाना बनाने के लिए लकड़ियां लेकर अजमतपुर की तरफ से घर लौट रही थी। रास्ते में दो बाइकों में सवार चार लोगों ने उसे रोक लिया।
आरोप है कि चारों ने उसे धमकाकर बाले, तोड़ियां, अंगूठी और एक छल्ला उतरवा लिया। उसने शोर मचाने की कोशिश की तो जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद लुटेरे भाग निकले। उसने बताया कि चारों आरोपी मुंह में गमछा लपेटे थे। घर आने पर उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। चौकी प्रभारी अविनाश चंद्र ने बताया कि लूट की तहरीर पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें