फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 16 Jul 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। बेला थाना क्षेत्र के गांव सिमरा पुरवा मोड़ के पास बुधवार रात को एक डंपर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव सिरियावा निवासी सुरेश कुमार (42) के घर में मकान का निर्माण चल रहा। बुधवार को देर शाम सुरेश बाइक से राजमिस्त्री को छोड़ने बेला गए थे। बेला से रात करीब साढ़े नौ बजे वापस घर आ रहे थे।
रास्ते में सिमरा पुरवा मोड़ के पास उनकी बाइक में एक डंपर चालक ने टक्कर मार दी। बेला पुलिस घायल सुरेश को सीएचसी ले गई। जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के घर में पत्नी संगीता, बेटे प्रांशु, अनुराग व बेटी मानवी हैं। बेला थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। डंपर चालक भाग गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें