औरैया। देवकली चौराहे के पास एसपी की कार को साइड न देने पर कोतवाली पुलिस ने एक बाइक का चालान कर दिया। बाइक सवारों को कड़ी हिदायत देकर छोड़ा गया।
अयाना थाना क्षेत्र के गांव अस्ता निवासी मुकेश निषाद, सोनू यादव व अर्जुन निषाद बाइक से बुधवार शाम लगभग साढ़े चार बजे हाईवे की ओर से अजीतमल की तरफ जा रहे थे।
देवकली चौराहे के पास एसपी अभिषेक वर्मा की कार पीछे से आ गई। हार्न देने के बाद भी साइड न देने पर साथ में चल रही एस्कॉर्ट ने बाइक को रोक लिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस के सुपुर्द तीनों युवकों को कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि बाइक का चालान किया गया है और युवकों को हिदायत देकर जाने दिया गया।