अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवारे की श्रृंखला में शुक्रवार को ब्लाक सभागार में बाल विकास परियोजना अधिकारी की अध्यक्षता में महिला जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए महिलाओं को जागरूक किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाआें की सुरक्षा, संरक्षा, शिक्षा पर चर्चा की गई।
बाल विकास परियोजना अधिकारी कु. छाया ने कार्यकत्रियाें को जागरूक करते हुए बताया कि महिलाओं को अपने अधिकाराें के प्रति सदैव सचेत रहना चाहिए। सामाजिक कुरीतियाें को महिलाएं काभी हद तक दूर कर सकती हैं।
बताया कि हर आदमी को ऊंचा उठाने में महिला की महती भूमिका होती है, आज के समय में बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ, और देश को आगे बढ़ाओ का नारा लगाते हुए बेटियों को आगे लाना चाहिए ।
उन्हाेंने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, जैसी बुराईयाें को हमें जड़ से उखाड़ फेंकना होगा । इस अवसर पर ऑगनबाड़ी कार्यकत्री सुधा, सुमन लता, विद्यावती, सुनीता देवी, शकुंतला, कांती देवी, रमा भदौरिया, सरोज कुमारी, मुन्नी देवी आदि समस्त कार्यकत्री मौजूद रहीं ।