फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से नहीं सेंट्रल बैंक में कैश

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सेंट्रल बैंक की मुरादगंज शाखा में तीन दिन से कैश नहीं है। इसके चलते खाताधारकों को बैंक का चक्कर लगाकर निराश होकर लौटना पड़ रहा है। रुपये न मिलने से किसानों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैंक में कैश न होने से खाताधारकों व डेरी संचालकों में बैंक प्रबंधन के प्रति आक्रोश है। आक्रोशित खाताधारकों ने बताया कि भुगतान न होने से उनके त्योहार का रंग फीका होता जा रहा है।
विज्ञापन

कस्बा मुरादगंज में सेंट्रल बैंक की एक ही शाखा है। यहां पर हजारों की संख्या में किसानों, व्यापारियों के खाते हैं। पिछले तीन दिनों से बैंक में कैश न होने के कारण बैंक सुबह से लेकर शाम तक खाताधारकों की भीड़ देखने को मिल रही है। नगदी न मिलने पर से परेशान होकर घंटों इंतजार के बाद खाताधारक वापस लौट रहे हैं। सबसे अधिक समस्या बैंक के उन खाताधारकों को आ रही है जो व्यापारी और डेरी संचालक हैं।
डेरी संचालकों ने बताया कि उन्हें हर 15 दिनों में किसानों का भुगतान करना होता है लेकिन तीन दिनों से बैंक में नगदी नहीं है। खाताधारकों ने शीघ्र समस्या निस्तारण न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। उधर, शाखा प्रबंधक हरगोविंद ने बताया कि बैंक में कैश न होने की जानकारी बैंक के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। कैश आने के बाद ही खाताधारकों का भुगतान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें