अजीतमल। सेंट्रल बैंक शाखा जनता महाविद्यालय अजीतमल में सर्वर डाउन होने से लेनदेन प्रभावित हुआ। दो दिन पहले शार्ट सर्किट से कंप्यूटर खराब होने से दिनभर काम बाधित रहा। बैंक प्रबंधन ने दो दिन में कंप्यूटर सही करा लिए।
गुरुवार को बीएसएनएल की लाइन कटने के चलते सर्वर नहीं आया। इससे बैंक में कोई काम नहीं हुआ। बैंक के मैनेजर सिद्धार्थ ओमर ने बताया कि पहले शार्ट सर्किट फिर बीएसएनएल की लाइन में खराबी से काम बाधित है। सर्वर आते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।