फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 14 साल पुराने लूट के मामले में चार आरोपियों को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। विशेष न्यायाधीश महेश कुमार की अदालत ने 14 साल पुराने लूट के एक परिवाद मामले में चार आरोपियों को नियमित जमानत दे दी है। अदालत ने प्रत्येक आरोपी को 30-30 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही धनराशि के दो-दो जमानतगीर दाखिल करने पर रिहा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

बेला थाना क्षेत्र निवासी उदित प्रकाश श्रीवास्तव ने अदालत में परिवाद दायर कर आरोप लगाया था कि 31 दिसंबर 2012 की शाम बाइक से घर लौट रहे थे। पटना नहर से नया पुरवा के बीच नहर कुलावा के पास दो बाइकों पर सवार आरोपियों ने तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया। तमंचे की बट से हमला कर उनकी अंगूठी, पर्स, छह हजार रुपये और बाइक की डिकी से कागजात लूट लिए। इस मामले में कोर्ट ने 2014 में आरोपियों को तलब किया था, जिस पर आरोपियों ने हाईकोर्ट से स्थगन आदेश (स्टे) ले लिया था। बृहस्पतिवार को मामले में सुनवाई की गई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने दलील दी कि आरोपियों को झूठा फंसाया गया है और उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। साथ ही तीन आरोपी बुजुर्ग व बीमार हैं। दोनों पक्षों की बहस सुनने, मेडिकल रिपोर्ट में साधारण चोटें होने और आरोपियों के स्वेच्छा से आत्मसमर्पण करने व पूर्व आपराधिक इतिहास न होने के आधार पर अदालत ने गांव पट्टीतोरना टिकनापुर निवासी सियाराम (63), राधेश्याम (70), छुटंके उर्फ श्याम सिंह (33) और संतोष (59) की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें