फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में एक बंद मकान से चोरों ने जेवर पार कर दिए। गृहस्वामी चार महीने से परिवार के साथ महाराष्ट्र में मजदूरी कर रहा था। बृहस्पतिवार को घर लौटने पर उसे चोरी का पता चला।
विज्ञापन

अकबरपुर निवासी सफी उल्ला 12 नवंबर को अपने घर लौटा था। उसने देखा कि कमरे का दरवाजा टूटा है और अलमारी का लॉकर खुला है। पीड़ित के अनुसार, अलमारी में रखा करीब पांच तोला सोने व चांदी का जेवर गायब था। सूचना मिलने पर गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने पहुंचकर सफी उल्ला से पूछताछ की। शुक्रवार को पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार राय ने बताया कि घटना संदिग्ध है, फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें