दिबियापुर । छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से बीएड के पहले सेमेस्टर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
शनिवार को ककोर स्थित प्रकाश चंद्र महाविद्यालय में हुआ अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डा. प्रज्ञा वर्मा ने बताया कि महाविद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। स्मृति शुक्ला 96.67 फीसदी, कुलदीप मिश्रा 95.11, आकाश कुमार 93.33, कीर्ति कुमारी 90.0, मानसी 89.96, प्रिया पोरवाल 88.89, रिया पोरवाल 87.78, नीलेश कुमार 87.33, पूनम बाथम 87.11, सौम्या त्रिपाठी 85.78, शालू पाल 85.78 प्रतिशत अंक पाकर अव्वल स्थान रहे।
मुख्य अतिथि तिलक महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डीएन बाजपेई, बीएड के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. विनोद चंद्र उपाध्याय ने सभी को सम्मानित किया। महाविद्यालय प्रबंधक संदीप कुमार समेत महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।