फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पलटा आटो, चार घायल

विज्ञापन
फोटो 25एयूआरपी-32- घायल विश्राम सिंह। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना। थाना क्षेत्र के लुखरदौरा निवासी विश्राम सिंह बुधवार को पत्नी पुष्पा देवी व बेटी पूनम के साथ बकेवर से आटो बुक करके अपने गांव लुधपुरा आ रहे थे। किशनी-बिधूना मार्ग पर सहसपुर मोड़ पर पहुंचने पर चालक जितेंद्र कुमार निवासी गिरे कला थाना बकेवर आटो से अपना नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन

आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में विश्राम सिंह, पूनम व पुष्पा देवी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया।
जहां से विश्राम सिंह को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया, जबकि चालक को मामूली चोटें आई। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि घटना से संबंध में कोई जानकारी नहीं है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें