फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक पर महिला ने लगाए रुपये निकालने के आरोप

विज्ञापन
पुलिस को घटना की जानकारी देती पीड़िता - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर से औरैया लौट रही महिला के पर्स से मंगलवार को आटो चालक ने 11 हजार रुपये पार कर दिए। जिला अस्पताल के पास महिला को धक्का देकर चालक भाग निकला। महिला की तहरीर पर पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से आटो चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला भीखमपुर निवासी उमा शुक्ला बुआ के घर दिबियापुर गई थी। मंगलवार शाम करीब चार बजे वह आटो से औरैया लौट रहीं थीं। चालक ने जिला अस्पताल के पास उतरने के लिए कहा। उमा ने कुछ आगे चलने के लिए कहा, लेकिन चालक ने वहीं उतरने पर जोर दिया। उमा के अनुसार शक होने पर उन्होंने बैग देखा। बैग में रखे पर्स में रुपये नहीं थे। रुपये निकालने की बात कहने पर चालक ने धक्का देकर गिरा दिया और बैग फेंक कर भाग गया।
महिला के चिल्लाने पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ देखकर यूपी 112 के पुलिसकर्मी ने महिला से जानकारी दी। उमा ने बताया कि पर्स में 11 हजार रुपये थे। रुपये बुला से लेकर आ रही थी। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से आटो चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें