फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू खुदाई कर घर वापस जा रहे मजदूरों से भरा ऑटो पलटा छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया) रविवार की शाम बाबरपुर दिबियापुर मार्ग पर चावरपुर गांव के समीप एक आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे छह लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के केशमपुर गांव के करीब 15 लोग अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अटसू से आलू खोदकर रविवार की शाम वापस आटो से अपने गांव जा रहे थे। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के चावरपुर गांव के समीप अचानक बाइक सवार के बीच सड़क पर आ जाने से आटो चालक हड़बड़ा गया। इससे आटो अनियंत्रित होकर
पलट गया। इसमें सवार सभी सवारियां दब गईं। राहगीरों की मदद से उनको बाहर निकाला गया। घायल आकाश (14) पुत्र दीपचंद, कंचन (15) पुत्री कुंवर सिंहज़य (14) पुत्र छोटे, सरोजिनी (45) पत्नी सुरेंद्र सिंह, प्रांशु (16) पुत्र सर्वेश कुमार, विद्यावती (65) पत्नी मोतीलाल को स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें