फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में अव्वल औरैया टीम मंडल में चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। युवा कल्याण विभाग की ओर से जिला मुख्यालय पर हुई जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बालिकाओं की सदर टीम ने कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसका मंडल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन

औरैया कबड्डी टीम के कोंच शिवमंगल सिंह चौहान ने बताया कि रविवार को ककोर मुख्यालय पर दो दिवसीय एथलीट प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें समापन के दिन कबड्ड़ी और कुश्ती कराई गई। कबड्ड़ी प्रतियोगिता में सहार, अछल्दा, औरैया और अजीतमल की टीमों ने भाग लिया था। पहला सेमीफाइनल अछल्दा और सहार, दूसरा अजीतमल-औरैया के बीच हुआ। जिसमें सहार और औरैया की टीमें जीतकर फाइनल में पहुंचीं।
दोपहर बाद खेले गए फाइनल में औरैया की टीम ने 26-14 प्वाइंट से जीत हासिल की। टीम में शामिल अंशिका, अनामिका, वैष्णवी, नंदनी, खुशी, आस्था, अनान्या, अवनी ने बेहतर प्रदर्शन किया। सोमवार को टीम की जीत पर कोंच व विजय उपाध्याय, रजनीश द्विवेदी ने हौसला बढ़ाते हुए आगे के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि अब नौ व 10 नवंबर को मंडल स्तर पर कानपुर में होने वाली प्रतियोगिता के लिए टीम को चयनित किया गया है। इसके लिए भी लोगों ने बधाइयां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें