फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेशन चक्रव्यूह में औरैया चौथे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में 14 फरवरी से चलाए गए 72 घंटे के ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान में औरैया जिले ने कानपुर परिक्षेत्र में चौथा स्थान हासिल किया है। इस अभियान में कार्रवाई के मामले में औरैया ने फतेहगढ़ व कन्नौज को पीछे छोड़ा है।
विज्ञापन

औरैया जिले में लागू ऑपरेशन चक्रव्यूह के दौरान 50 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई, जबकि 275 वाहनों का चालान किया गया। आईजी कानपुर परिक्षेत्र मोहित अग्रवाल की ओर से दी गई जानकारी में औरैया ने फतेहगढ़ व कन्नौज को पछाड़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया है। इस अभियान में कानपुर नगर को पहला, कानपुर देहात को दूसरा व इटावा को तीसरा स्थान मिला है। 14 फरवरी से 16 फरवरी तक चलाए गए 72 घंटे के अभियान के दौरान औरैया जिले में पुलिस ने 11 वांछित, 28 एनबीडब्ल्यू, दो टॉप टेन, नौ शस्त्र बरामदगी, सात बिना नंबर गाड़ी, 260 दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, शीशे पर काली फिल्म चढ़ी आठ चार पहिया कार का चालान किया है। बताया कि इस दौरान गिरफ्तार किए वांछितों में बिधूना निवासी राजेश कुमार पुत्र चंदन सिंह, बराही टोला इटावा निवासी प्रदीप कुमार व अजीतमल के गांव मोहद्दीनपुर निवासी कल्लू के नाम शामिल हैं।
टॉप टेन के गिरफ्तार आरोपियों में एरवाटिकटा निवासी नरेंद्र शाक्य पुत्र वेदप्रकाश व इटावा जिले के थाना बसरेहर के गांव बनकटी निवासी मदन पुत्र देवीदयाल के नाम शामिल हैं। वहीं, औरैया में 72 घंटों में मिलावटी शराब के मामले में फफूंद थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। नकली पैकिंग करने वाला सामान बरामद किया। सदर कोतवाली पुलिस ने एक सिंगल बैरल बंदूक के साथ आरोपी सोनू को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें