औरैया के चर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी सपा एमएलसी कमलेश पाठक सहित सभी आरोपियों पर अब 19 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चार्ज लगाने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। सुनवाई कर रही कोर्ट ने सभी जेल अधीक्षकों को इस संदर्भ में आदेशित किया है।
वहीं शुक्रवार को कमलेश बिना बुलाए कोर्ट पहुंच गए। इस पर अपर जिला जज ने सेंट्रल जेल आगरा के अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब कर नाराजगी जाहिर की है। एडीजीसी अरविंद राजपूत ने बताया कि शहर के नारायणपुर मोहल्ले में 15 मार्च 2020 को हुई फायरिंग में अधिवक्ता मंजुल चौबे व उसकी चचेरी बहन सुधा की जान चली गई थी।