फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत से फरार आरोपी को औरैया पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
फोटो06एयूआरपी 38- स्वॉट व कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में फरार अपराधी सौरभ सक्सेना - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। झांसी में दर्ज मुकदमे की पेशी पर जाते समय इटावा स्टेशन से पुलिस अभिरक्षा भागे आरोपी को औरैया पुलिस और स्वॉट टीम ने शहर के जालौन चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी पर उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तिलक नगर निवासी सौरभ सक्सेना पर चोरी और हत्या के कई मुकदमे दर्ज हैं। औरैया सदर कोतवाली से लगभग तीन माह पहले चोरी के आरोप में गिरफ्तार सौरभ इटावा जेल में निरुद्ध था। वहां से उसे झांसी में दर्ज एक मुकदमे की पेशी पर ले जाया जाना था। शुक्रवार को हेड कांस्टेबल अतर सिंह, संजीव कुमार, ब्रजेश कुमार और ब्रजेश कुमार सौरभ को झांसी पेशी पर ले जाने के लिए लेकर निकले।
इटावा रेलवे स्टेशन पर सौरभ पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया था। उसके भागने से पुलिस कर्मियों के हाथ-पैर फूल गए थे। इधर जानकारी होने पर एसपी अभिषेक वर्मा ने चारों पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ चुनाव आयोग को निलंबित किए जाने को पत्र लिखा था।
विज्ञापन

हालांकि अभी इस दिशा में चुनाव आयोग की ओर से कोई दिशा निर्देश प्राप्त न होने से निलंबन की कार्रवाई लटकी है। घटना की जानकारी होते ही अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। इसके बाद फरार सौरभ को गिरफ्तार करने के लिए स्वॉट टीम व औरैया कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई।
पुलिस ने रविवार की सुबह उसको शहर में जालौन चौराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अपराधी बहुत ही शातिर है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने फरार अपराधी को गिरफ्तार करने वाली टीम का उत्साहवर्धन करते हुए 25000 के इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें