फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहिए से चिंगारी निकलने पर 12 मिनट खड़ी रही गरीब रथ, मचा हड़कंप

विज्ञापन
फोटो-06एयूआरपी 33- अछल्दा स्टेशन पर खड़ी गरीब रथ सुपर फास्ट एक्सप्रेस। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। दिल्ली-हावड़ा रूट पर रविवार को गरीब रथ सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के पहिये में चिंगारी निकलने पर ट्रेन को अछल्दा स्टेशन पर रोका गया। जांच में कोई खामी न मिलने पर ट्रेन को 12 मिनट बाद कानपुर की ओर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

गरीब रथ सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को दिल्ली से कानपुर की ओर आ रही थी। रविवार सुबह करीब 5:33 बजे अछल्दा स्टेशन से पहले ट्रेन के पहिये से चिंगारी निकलने लगी। इस पर चालक ने अछल्दा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर ट्रेन रोक कर अधिकारियों को सूचना दी। ट्रेन के गार्ड, चालक व स्टेशन मास्टर ने इंजन व पहिये को चेक किया।
कोई गड़बड़ी न मिलने पर 5:45 बजे ट्रेन को रवाना कर दिया गया। गरीब रथ खड़ी होने से मरुधर एक्सप्रेस को होम सिग्नल पर रोका गया। स्टेशन उपाधीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि पहिये से चिंगारी की सूचना पाता से पोर्टल पर मिली थी। जांच में कोई खराबी नहीं मिली। लगभग 12 मिनट ट्रेन स्टेशन पर रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें