फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, जमकर हुआ पथराव, 12 नामजद व 40-50 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर

Sun, 19 Dec 2021 04:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

औरैया में मुरादगंज कस्बे के गांव चपटा में रविवार की सुबह कब्रिस्तान की जगह पर निर्माण को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। कुछ लोगों ने जबरन निर्माण गिरा दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चलने लगे।
विज्ञापन
औरैया कोतवाली में मौजूद अधिकारी और भाजपा नेता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली के गांव चपटा में जमीन के विवाद के चलते दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया। इस पर करीब डेढ़ सैकड़ा भाजपाइयों ने कोतवाली का घेराव किया।
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस ने सोची समझी राजनीति के चलते मामले को तूल दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी ने भाजपाइयों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। उधर, गांव में पीएसी तैनात की गई है। एक पक्ष की ओर से 12 नामजद व 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

जिसमें तीन पुलिस की हिरासत में हैं। गांव चपटा में दो समुदाय के लोगों के बीच रविवार को एक जमीन के विवाद को लेकर पथराव शुरू हो गया। दोनों पक्षों की ओर से जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। एक पक्ष कब्रिस्तान की जमीन बता रहा है तो दूसरे पक्ष की ओर से जबरन गेट लगाकर उसे आम रास्ता बनाने का प्रयास करने का आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। उधर, घटना के बाद जैसे ही भाजपा नेताओं को जानकारी हुई तो करीब डेढ़ सैकड़ा लोग कोतवाली जा पहुंचे। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचे एएसपी शिष्यपाल, एसडीएम अखिलेश कुमार, सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव, नायब तहसीलदार अभिनव ने आक्रोशित लोगों को समझा कर मामला शांत कराया। भाजपा ने प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया है। एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि दो पक्षों के बीच एक जमीन का विवाद था।

जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मयंक अवस्थी पुत्र अशोक अवस्थी की तहरीर पर राशिद खां, ग्राम प्रधान फरीद खां, मुन्ना जी, शाकिर खां, कनजू खां, रसीद खां, शाहिद खां, इंतयार, हबीब खां, मुसीद, गुलाम नवी, वसीम खां नामजद व 40-50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें