फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण पखवाड़ा के तहत बच्चों को कराया अन्नप्राशन

विज्ञापन
फोटो-29एयूआरपी-10- बच्चों को अन्नप्राशन कराती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना। जिले में पोषण अभियान के तहत चौथा पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस क्रम में 21 से चार अप्रैल तक अलग-अलग गतिविधियां कर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार को अछल्दा ब्लाक के ऐली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने अन्नप्रासन उत्सव का आयोजन किया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संपूर्णा त्रिपाठी ने बच्चों एवं ग्रामीण महिलाओं को हरी सब्जियों, फलों के पोषण एवं सेवन संबंधी जानकारी दी। इसके साथ ही बच्चों का वजन, लंबाई भी नापी।
यहां महिलाओं को बच्चों को सही समय पर भोजन खिलाने, गर्भस्थ शिशु धात्री महिलाओं को पोषक आहार, पौष्टिक भोजन लेने व उनके लाभ के बारे में बताया गया।
पखवाड़ा के तहत समुदाय आधारित गतिविधियां, जल प्रबंधन एनीमिया की रोकथाम एवं प्रबंधन तथा स्वस्थ मां और बच्चों के लिए स्थानीय भोजन को बढ़ावा देना है। इस मौके पर सरला देवी, रेखा, विट्टन देवी, पिंकी, दीपा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें