फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को रोककर बाइक सवारों ने चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कानपुर देहात से दवा का भुगतान लेकर लौट रहे एक दवा कंपनी कर्मी को बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट लिया। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई। पुलिस ने एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी करुणेश अग्निहोत्री ने बताया कि वह एक प्राइवेट दवा कंपनी में कार्य करता है। 16 मार्च की रात लगभग साढ़े आठ बजे कानपुर देहात क्षेत्र केे कस्बा खोजाफूल से दवा का भुगतान लेकर बाइक से लौट रहा था।
सदर कोतवाली क्षेत्र में इंडियन ऑयल चौकी से लगभग सौ कदम आगे बिना नंबर की पल्सर पर सवार तीन युवकों ने बाइक रोक ली। विरोध करने पर मारपीट की।
एक आरोपी ने उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली। इसके बाद तीनों भाग गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि जांच की जा रही है। पीड़ित युवक का डॉक्टरी परीक्षण करा दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें