फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह में 57 लाख से बनकर तैयार होगा डायलसिस यूनिट

विज्ञापन
फोटो12एयूआरपी 9- 100 शैया जिला अस्पताल में डायलसिस यूनिट के निर्माण का काम करते मजदूर। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। गुर्दा रोग की बीमारी में डायलिसिस कराने वाले मरीजों के लिए बहुत अच्छी खबर है। 100 शैया युक्त जिला अस्पताल में प्रस्तावित डायलिसिस यूनिट का निर्माण शुरू हो गया है। 57 लाख की लागत से बनने वाली यूनिट चार माह में बनकर तैयार होगी। इस यूनिट के बन जाने से जरूरतमंदों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में डायलिसिस यूनिट की मांग काफी समय से मांग उठ रही थी, लेकिन कई अड़चनों आने के चलते यह मांग पूरी नहीं हो सकी थी। अब जाकर स्वास्थ्य विभाग ने अड़चनों को दूर कर लिया है। जिसके बाद यूनिट के निर्माण के लिए 100 शैया जिला अस्पताल में नींव खुदाई के साथ अन्य काम शुरू हो गया है। यूनिट के निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम को दी गई है।
बता दें कि इस यूनिट का निर्माण करने के लिए आधा बजट जारी किया जा चुका था, लेकिन बीच में कई समस्याओं के आने के कारण निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य शुरू होकर पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

इधर जनवरी के आखिरी सप्ताह में काम शुरू तो हुआ, तो अंडरग्राउंड बिजली की केबल आ जाने के कारण कार्यदायी संस्था ने काम को रोक दिया था। केबल हटाए जाने के बाद अब जाकर फिर से शुरू हो गया है।
यूनिट के बन जाने के बाद किडनी की बीमारी से परेशान मरीजों को डायलिसिस के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। अभी तक मरीज कानपुर, लखनऊ, आगरा की दौड़ लगाने को मजबूर हैं।
डायलिसिस यूनिट में बनेंगे ये कक्ष
एक वी वार्ड (वर्चुअल वार्ड)
एक ईएलसी कक्ष (इंडोजिनियस लीथियम क्लीयरेंस रूम)
एक डीआरआर कक्ष (डिजिटली रिकंस्ट्रक्टिड रेडियोग्राफ रूम)
एक स्टाफ कक्ष
एक आरओ कक्ष
एक स्टोर
ओपीडी कक्ष
लखनऊ की दो टीमों करेंगी निगरानी
डायलिसिस यूनिट के निर्माण की गति को लेकर लखनऊ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की दो टीमें लगातार निगरानी कर रहीं हैं। इन टीमों जल्द ही मौके पर आकर स्थलीय निरीक्षण करेंगी।
डायलिसिस यूनिट के निर्माण का काम शुरू हो गया है। 57 लाख रुपये के बजट से इसका निर्माण किया जाना है। अभी पहली किस्त के रुप में 28 लाख रुपये का बजट मिल चुका है। पहली किस्त का बजट खत्म होने पर स्थलीय निरीक्षण होगा। उसके उपरांत अगली किस्त की मांग की जाएगी। इसके निर्माण में लगभग चार माह का समय लगने की संभावना है। - राजन खन्ना, जेई स्वास्थ्य विभाग, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें