फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे मकान की छत गिरने से मलबे में गृहस्थी दबी

विज्ञापन
फोटो-29एयूआरपी-11- मलबे में दबी गृहस्थी के बारे में जानकारी देती प्रेमा देवी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना। तहसील क्षेत्र के रठगांव निवासी एक किसान के कच्चे घर की छत सोमवार रात अचानक ढह गई। जिसके मलबे में दबकर गृहस्थी खराब हो गई। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

रठगांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका मकान कच्चा है। सोमवार की रात परिवार के लोग घर के बाहर सो रहे थे। इसी बीच तेज धमाके से अचानक छत ढह गई।
जिससे कमरे में रखा करीब एक लाख रुपये का सामान दब कर बर्बाद हो गया। गनीमत रही कि पत्नी प्रेमा देवी व अन्य परिवार के लोग कमरे से दूर लेटे हुए थे, जिससे कोई चपेट में नहीं आया।
उपजिलाधिकारी लवगीत कौर ने बताया कि मकान गिरने की जानकारी नहीं है। अगर किसान को मकान गिरा तो क्षेत्रीय लेखपाल से जांच करके शासन से मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें