फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में 15 मार्च को होगी गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में आरोपित सपा एमएलसी कमलेश पाठक, उनके भाई संतोष पाठक व रामू पाठक समेत सभी आरोपी मंगलवार को न्यायालय में उपस्थित नहीं हो सके। इस कारण गवाही की तिथि 15 मार्च तय की गई है। इधर हाईकोर्ट के निर्देश पर मामले की सुनवाई में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

15 मार्च 2020 को शहर के मुहल्ला नरायनपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी चचेरी बहन सुधा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में सपा एमएलसी कमलेश पाठक, उनके भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक व रामू पाठक, सरकारी गनर, कार चालक व सगे संबंधी समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

इस मामले की सुनवाई विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रही है। इस समय दूसरे गवाह से जिरह हो रही है। विधानसभा चुनाव को लेकर बंदियों की पेशी नहीं हो पा रही है।
इधर हाईकोर्ट में एक आरोपी की याचिका में यह निर्णय हुआ कि इस हत्याकांड से संबंधित सभी मामलों की सुनवाई एक साथ होगी। वादी के अधिवक्ता हृदय नारायण पांडेय ने बताया कि हाईकोर्ट ने अपने निर्देश में अधीनस्थ कोर्ट को इस हत्याकांड के मुकदमे का निस्तारण छह माह में करने को कहा है। इसके लिए भले ही रोजाना ही तारीख क्यों न लगानी पड़े। इसके बाद मामला अब शीघ्रता से निस्तारित हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें