फोटो-05एयूआरपी-05- तीन फरवरी के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद
- फोटो : AURAIYA
बिधूना। तीन करोड़ से कुदरकोट में बनाए गए मिनी ग्रिड सोलर पावर प्लांट को चालू करने के लिए काम शुरू हो गया है। विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर प्लांट की देखरेख कर रहे कर्मियों ने बैटरियों को चार्ज करना शुरू कर दिया है। बैटरियों के चार्ज होने और लोड चेक करने के बाद तकनीकी टीम इसे चालू करने की प्रयास करेगी। इससे ग्रामीणों को एक बार फिर सौर ऊर्जा से घर रोशन होने की उम्मीद बंधी है।
कुदरकोट में 175 किलो वाट (175000 वाट) क्षमता का सोलर प्लांट करीब तीन साल से बंद पड़ा है। इससे लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। सोलर प्लांट बंद होने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए विभाग ने चार्जिंग व्यवस्था दुरुस्त करानी शुरू की है। प्लांट की देखरेख करने वाले विवेक यादव ने बताया कि प्लांट में 365 बैटरियां लगी हैं।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चार्जिंग मशीन को चालू कर दिया गया है। बैटरी चार्ज होने के बाद लोड उठाने की क्षमता देखी जाएगी। इसके बाद तकनीकी टीम को बुलाकर इसे चालू कराया जाएगा। टूटी सोलर प्लेटों के बारे में भी उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है।