फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली पकड़े जाने पर पेट्रोलपंप हुआ सीज

विज्ञापन
फोटो-27एयूआरपी-35- पेट्रोल पंप पर जांच करते अधिकारी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। जिलापूर्ति, बांट-माप और प्रशासनिक टीम ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर घटतौली की जांच के लिए अभियान चलाया। मंगलवार देर शाम जांच के दौरान सहार के एक पंप में घटतौली होते मिली। अधिकारियों की टीम ने पंप को सीज करके रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन

डीएसओ देवमणी मिश्रा ने बताया कि जिले में 73 पेट्रोल पंपों को चिह्नित कर मानकों और घटतौली की जांच की जा रही थी। मंगलवार को प्रशिक्षु मजिस्ट्रेट और बांट-माप विभाग की टीम के साथ सहार क्षेत्र के तीन पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान दो पंप पर कुछ खामियां मिली। जिनमें सुधार के निर्देश दिए गए। वहीं सहार में इंडियन ऑयल के सद्गुरू फिलिंग स्टेशन पर घटतौली होते पाई गई। इस पर उसे सीज किया गया है। बताया कि इस पंप की पूर्व में भी शिकायतें थी।
विज्ञापन

जांच में पाया गया है कि छह में से पांच नोजल से 30 मिली लीटर से लेकर 60 मिली लीटर तक घटतौली हो रही थी। जिसके बाद सभी नोजल को सीज कर दिया गया। घटतौली की रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई के लिए विभाग के असिस्टेंट कंट्रोलर को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें