फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म क़ा आरोप दो के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने माल्हेपुर व फरीदपुर निवासी दो लोगों पर नाबालिग पुत्री को घर से ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है। शिकायत पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित मां ने बताया कि 25 अप्रैल को वह अपने पति के साथ खेत पर गेहूं काटने गए थी। घर में उनकी 14 वर्षीय पुत्री मौजूद थी।
शाम लगभग सात बजे गांव माल्हेपुर निवासी युवक फरीदपुर निवासी अपने एक मित्र के साथ उनके घर पर आया। जहां से नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया।
वहां उन लोगों ने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता बताया कि जब पुत्री घर वापस आई तो उसने पूरी जानकारी दी। इसके बाद जब वह आरोपी के घर उलाहना देने गई, तो आरोपी ने जाति सूचक गालियां व जान से मारने की धमकी देकर उसे भगा दिया। सीओ सुरेंद्र नाथ ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें