फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल-पल की निगेहबानी करते रहे डीएम व एसपी

विज्ञापन
फोटो-10एयूआरपी-10- मतगणना स्थल पर निरीक्षण करते जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा, एसपी अभिषेक वर्मा। सं - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। विधानसभा चुनाव की मतगणना की के दौरान डीएम व एसपी मतगणना परिसर का सघन निरीक्षण करते नजर आए। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा के इंतजाम परखे साथ ही मीडिया सेंटर पर भी पहुंचकर व्यवस्था परखी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा व एसपी अभिषेक वर्मा ने सुबह मतगणना शुरू होने से पूर्व मतगणना स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था परखी। डीएम ने मतगणना टेबिल पर मौजूद कर्मचारियों को निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ मतगणना करने के निर्देश दिए।
किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। अफसरों की मतगणना स्थल पर मौजूद हर व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर थी। बाहर से आने और बेवजह जाने वाले पर सख्ती दिखाई गई।
विज्ञापन

तीनों विधानसभा की मतगणना स्थल पर घूम घूम कर अफसर जायजा लेते रहे। इस दौरान डीएम, एसपी के अलावा अन्य अधिकारी गेट एक व दो पर सख्ती बरतने के निर्देश देते रहे। हाईवे पर भीड़ को एकत्र नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें