फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प टीम ने 50 शैया अस्पताल की परखी सेवाएं

विज्ञापन
फोटो 10एयूआरपी-17- अस्पताल में जांच करती टीम। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत परखने पहुंची कायाकल्प टीम को 50 शैया अस्पताल में ब्लड बैंक बंद मिला। टीम ने परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं और मरीजों से जानकारी ली।
विज्ञापन

बुधवार को कायाकल्प टीम को अस्पताल का निरीक्षण करना था, लेकिन टीम नहीं पहुंच सकी थी। स्वास्थ्य विभाग ने टीम के निरीक्षण की तैयारी पूरी कर रखी थी। गुरुवार को कायाकल्प टीम के डॉ. कमल मिश्रा, डॉ. आरिफ 50 शैया जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे।
उन्होंने अस्पताल की सफाई व्यवस्था के साथ ही जननी सुरक्षा, ओपीडी, वैक्सीन कक्ष, लेबर रूम, आयुष्मान वार्ड, पैथॉलाजी व किचन का निरीक्षण किया।
टीम ने उपस्थिति रजिस्टर की जांच के साथ ही कर्मचारियों को मरीजों के साथ उचित व्यवहार करने के निर्देश दिए। टीम को ब्लड बैंक के लिए तैयार किए जा रहे कक्ष पर ताला लटका मिला।
विज्ञापन

टीम ने मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अनेक बिंदुओं पर बात कर जानकारी ली। टीम में शामिल सदस्यों का कहना था कि शासन की मंशा है कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसके लिए समय-समय पर जांच की जाती है। इसी कड़ी में टीम यहां जांच करने आई है। इस दौरान सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव, सीएमएस राजेश मोहन गुप्ता आदि रहे।
दवाओं पर ब्योरा मार्कर से अंकित करें
दवा काउंटर पर मौजूद फार्मासिस्ट से दवाइयों के बारे में जानकारी लेने के बाद टीम ने कहा कि वह परमानेंट मार्कर से दवाओं पर ब्योरा अंकित कर मरीज व तीमारदार को समझाएं कि दवा कब और कितनी मात्रा में लेनी है। अधिकतर मरीजों को दवा लेने की जानकारी न होने पर दवा अपना सही असर नहीं करती है।
इमरजेंसी वार्ड में ऑक्सीजन सिलिंडर जमीन पर रखा देख कायाकल्प टीम ने नाराजगी जताई। कहा कि, यदि इमरजेंसी केस आता है तो सिलिंडर को कैसे मरीज के साथ ले जाएंगे। सिलिंडर को स्टैंड में रखें। ताकि इमरजेंसी के दौरान सिलिंडर को लाने और ले जाने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें