फोटो-04एयूआरपी-01- घटना के बाद मृतक के घर के बाहर बैठे पड़ोसी व रिश्तेदार। संवाद
- फोटो : AURAIYA
बेला। थाना क्षेत्र के ग्राम पूर्वा दूजा में सोमवार सुबह एक अधेड़ का शव घर के बाहर आम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। मृतक के आत्महत्या करने की चर्चा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पूर्वा दूजा निवासी गजेंद्र सिंह (45) का शव सोमवार सुबह ग्रामीणों ने उसके घर के बाहर आम के पेड़ पर गमछे से लटका देख उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बेला पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि गजेंद्र की शादी नहीं हुई थी।
वह अकेला ही रहता था, उसे नशे की लत लग गई थी। इस कारण परिवार के लोगों ने उससे मिलना जुलना बंद कर दिया था। वह गांव में चल रही भागवत में देर रात दिखा था।
इसके बाद सुबह उसका शव गमछे के सहारे फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई ब्रजेंद्र सिंह को सूचना दी है। थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।