फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसीटी कोर्ट चार अप्रैल तक जिला न्यायालय में होगी स्थानांतरित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मोहल्ला तिलक नगर में एक किराये के भवन में संचालित हो रही मोटर दुर्घटना क्लेम ट्रिब्यूनल कोर्ट चार अप्रैल से जिला जजी परिसर में संचालित होगी। इसका आदेश उच्च न्यायालय ने जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग ने प्रदेश के पांच जिलों औरैया, एटा, महाराजगंज, रायबरेली व सहारनपुर के जिला जज को आदेशित किया है कि इन जिलों की एमएसीटी कोर्ट सिविल कोर्ट परिसर में चार अप्रैल तक स्थानांतरित करा दी जाएं।
औरैया जिले की यह कोर्ट मई 2020 से शहर के तिलक नगर मोहल्ले के एक किराये के भवन में चल रही है। इस व्यवस्था से जहां एक ओर वकीलों को पैरवी के लिए कचहरी छोड़कर तिलक नगर तक की दौड़ लगानी पड़ती थी।
विज्ञापन

वहीं कोर्ट संचालन के लिए परिवहन विभाग को अतिरिक्त व्यय करना पड़ रहा था। जिला जज अनिल कुमार वर्मा व एमएसीटी के प्रभारी जज विकास कुमार ने हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश चंद्र राजपूत, महामंत्री प्रदीप कुमार तिवारी, डीबीए उपाध्यक्ष/ प्रवक्ता शिवम शर्मा ने हाईकोर्ट के इस आदेश की सराहना करते हुए कहा कि इस कदम से वकीलों व वादकारियों को अनावश्यक भागदौड़ से छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें