फोटो-12एयूआरपी-22 अछल्दा थाने में तहरीर देने आया अतर सिंह। संवाद
- फोटो : AURAIYA
अछल्दा। घसारा गांव में शुक्रवार रात एक झोपड़ी में आग लगने से दो मवेशियों की मौत हो गई। वहीं अन्य सामान भी जल गया। पीड़ित ने अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
घसारा गांव निवासी अतर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात किसी ने झोपड़ी में आग लगा दी। अंदर सो रहीं पत्नी व बच्ची किसी तरह जान बचाकर बाहर आए। आग की चपेट में आकर दो पशु मर गए। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।