फोटो-12एयूआरपी-20 घायल पीआरडी जवान। संवाद
- फोटो : AURAIYA
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-कानपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बखरिया के शिवम अजीतमल एक रिश्तेदार के घर आए थे। जहां से भाभी शशिप्रभा व दो साल के भतीजे अश्वनी को बाइक से लेकर लौट रहे थे। पूठा गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में तीनों घायल हुए। पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से शिवम व शशिप्रभा को सैफई रेफर किया गया है। वहीं अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर-फफूंद मार्ग पर अटसू चौकी के पास बाइक सवार इटावा के जहान अड्डा निवासी पीआरडी जवान बीरबल घायल हो गए। उन्हें अजीतमल सीएचसी से सैफई रेफर किया गया है।