फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में भी मंदिरों की सुरक्षा नहीं कर पा रही बिधूना पुलिस

विज्ञापन
फोटो-03एयूआरपी-20 सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चोरी के घटना के बाद पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना। नवरात्र में बिधूना पुलिस मंदिरों की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। चोर मंदिरों में घंटे चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जबकि पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। शनिवार रात चोर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का दरवाजा तोड़कर उसमें टंगे घंटे चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरूगंज चौकी क्षेत्र के गांव रूरूकला में पिछली तीन रातों से लगातार मंदिरों में चोरी की घटनाएं हो रही है। पुलिस अभी तक चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है।
शनिवार देर रात को चोरों ने किला के सामने बाजार स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर को निशाना बनाया। मंदिर का दरवाजा तोड़कर चोर अंदर घुसे और मंदिर में टंगे बड़े घंटे चोरी करके ले गए।
विज्ञापन

बाजार में मौजूद एक दुकानदार ने बताया कि नवरात्र के दूसरे दिन रविवार सुबह ग्रामीण महिलाएं मंदिर में पूजा-अर्चना करने आईं थीं। जहां मंदिर में टंगे घंटे गायब देख उन्होंने अन्य लोगों को जानकारी दी।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती है। इसलिए चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। जबकि नवरात्र में तो मंदिरों के पास पुलिस बल तैनात करने के आदेश हैं। फिर भी लापरवाही बरती जा रही है।
विदित हो कि नवरात्र के पहले दिन गमा देवी मंदिर में चोरी हुई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, तो पुलिस पूछताछ करके लौट गई। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि घंटा चोरी की जानकारी मिली थी। जिस पर चौकी इंचार्ज को जांच के लिए लगाया गया है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें