फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के रंग में रंगा बाजार, खूब उड़ेगा गुलाल

विज्ञापन
स्कूल के बाहर एक-दूसरे को अबीर लगाते छात्र। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। लोगों में होली को लेकर जबरदस्त उत्साह हैं। फाग और होली गीतों के बीच जमकर रंग, गुलाल उड़ाने की तैयारी है। होली को लेकर बुधवार को बाजारों में खूब भीड़ रही। चिप्स, पापड़, रंग, पिचकारी, मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों पर खरीदार उमड़े।
विज्ञापन

आचार्य रजनीश अवस्थी ने बताया कि 17 मार्च गुरुवार को पूर्णिमा की रात में होलिका पूजन के साथ दहन किया जाएगा। 18 मार्च शुक्रवार को सुबह छह बजे से सुबह आठ बजे तक आखत डालने एवं पूजन करने का मुहूर्त है। इसी समय घरों में होलिका पूजन एवं आखत डालने का शुभ समय है। उधर लोगों ने होली को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
उधर, बुधवार को होली के दिन पूजा के लिए जहां बल्लियों की जमकर बिक्री हुई। तो वहीं गन्ना, हरे चने व गेहूं की बालियां भी खूब बिकीं। इस दौरान प्रति गन्ना 20 रुपये तो हरे चने 15 से 20 रुपये प्रति गट्ठर बिके। गेहूं की बालियां भी 10 रुपये में पांच बिकीं। गोबर की बल्लियों के दाम भी महंगे रहे, जिसमें 100 रुपये की 100 बल्लियां बिकीं। हालांकि होली जलाने के दौरान पूजा के लिए यह सभी बहुत ही जरूरी चीजें होने के चलते इनकी जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन

वहीं, जिले में होली का बाजार गुलजार है। ग्राहक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। कपड़ा बाजार भी सज गया है। दुकानदारों ने गुजरात, कलकत्ता, दिल्ली आदि जगहों से कपड़ों के स्टॉक मंगवाए हैं। खरीदारों की भीड़ भी बढ़ गई है। किसी को होली के लिए परंपरागत तो किसी को डिजायनर रंग-बिरंगे कुर्ता-पैजामा पसंद आ रहे हैं। कुछ लोग कपड़ा खरीदकर दर्जी के यहां से सिलवा रहे हैं।
1683 स्थानों पर होगा होलिका दहन
जिले के 1683 चिंहित स्थानों पर आज होलिका दहन होगा। होली पर्व को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। अति संवेदनशील और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। आग लगने की दशा में फायर ब्रिगेड विभाग ने भी कमर कस ली है। होली और शब-ए-बरात को लेकर सभी प्रमुख चौराहों पर तो फोर्स दिखेगा ही, सड़कों पर गलियों में भी पुलिस की टीमें सक्रिय दिखाई देंगी।
हर छोटी-बड़ी घटना की जानकारी होते ही पलक झपकते ही मौके पर पहुंचने के लिए भी पूरी व्यवस्था की गई है। सीओ फायर सर्किल प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि होली के दिन 18 मार्च को जिले की तीनों तहसीलों के साथ-साथ दिबियापुर केंद्र पर फायर ब्रिगेड पूरी तरह से सतर्कता के साथ मौजूद रहेगा। उनके पास आग की घटना से निपटने के लिए चार बड़ी गाड़ियां के अलावा एक छोटी गाड़ी भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें