फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी के साथ मारपीट व छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। पैरालिसिस ग्रसित सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी के साथ मोहल्ले के एक व्यक्ति पर नाली के पानी के निकासी के विवाद में मारपीट और छेड़छाड़ की। मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के एक मुहल्ला निवासी महिला के अनुसार उसके पति को पैरालिसिस हैं। उसके दोनों पुत्र सरकारी सेवा में हैं। 10 मार्च की दोपहर वह घर पर थी।
इस दौरान पड़ोसी महेंद्र सिंह ने जानबूझकर नाली का पानी उसके घर की तरफ खोल दिया, जिसका उसने विरोध किया। मामले में महिला ने महेंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने छेड़छाड़ व मारपीट की।
उसके चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा कर चली गई। इसके बाद आरोपी ने उसे मार डालने की धमकी दी। मामले में थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें