फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखेबाजी कर खाते से उड़ाए 39 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति को साइबर अपराधी ने मौसा बनकर फोन किया। इसके बाद उसके खाते में रुपये डालने की बात कहकर खाते का ब्योरा जाना। इसके बाद पैसे डाले, लेकिन बाद में युवक के खाते से 39 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने फफूंद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव घासी का पुरवा निवासी शिवकुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 20 मार्च को उसके मोबाइल फोन पर एक नंबर से कॉल आई। सामने से बोल रहे व्यक्ति ने खुद को उसका मौसा बताया।
उसने कहा कि वह उसके खाते में 20 हजार रुपये भेज रहा है। पहले एक रुपया डालकर चेक करना है, तब पीड़ित ने अपना खाता संख्या उसे भेज दिया।
धोखेबाज ने एक रुपया उसके खाते में भेजा सफलता पूर्वक एक रुपया आ जाने के बाद उसके खाते से पहली बार में 35 हजार रुपये और दूसरी बार चार हजार रुपये उस धोखेबाज ने निकाल लिए। इस पर उसने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर फफूंद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें